सहरसा: जन सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने जिले में आयोजित कोसी महोत्सव, बाणेश्वर महोत्सव, विषहरी महोत्सव, रविदास महोत्सव, बनगांव होली महोत्सव आदि में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कला-संस्कृति को संजोना था, लेकिन अब ये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।



किशोर कुमार ने कहा कि इन महोत्सवों में जनता की भागीदारी घट रही है, और कमेटी में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के करीबी लोग शामिल होते हैं, जो सरकारी धन की बंदरबांट करते हैं। हाल ही में संपन्न बनगांव होली महोत्सव में भी स्थानीय लोगों को अपने संसाधनों से आयोजन करना पड़ा, जिससे जनता में आक्रोश है।



उन्होंने बताया कि इन महोत्सवों के बजट का 75% हिस्सा सिर्फ टेंट और डेकोरेशन पर खर्च किया जाता है, जबकि मुख्य कार्यक्रमों को मात्र 25% राशि मिलती है। इवेंट कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर सरकारी धन का गबन हो रहा है। सहरसा के संत लक्ष्मीनाथ गो महोत्सव में भी मंत्री ने स्थानीय सहभागिता की कमी पर सवाल उठाए थे।



कोसी महोत्सव, जो कभी जिले का प्रतिष्ठित आयोजन था, अब अपनी चमक खो चुका है। पहले इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी होती थी, लेकिन अब यह चंद लोगों तक सीमित हो गया है।



किशोर कुमार ने इन अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो जन सुराज पार्टी आंदोलन करेगी।



उपस्थित: त्रिभुवन प्रसाद सिंह, डॉ. राजकुमार झा, अधिवक्ता लुकमान अली, डॉ. नवनीत सिंह, रोहित आनंद, पंकज सिंह, लल्लू झा, लक्ष्मण कामत, मुकेश सिंह, निखिल सिंह, रौनक़ सिंह आदि।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *