पुलिस जिला नवगछिया के थाना बिहपुर भ्रमरपुर निवासी पवन मिस्त्री के 14 वर्षीय लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति पर थाना बिहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।,
थाना बिहपुर को दी शिकायत में लड़की की पिता पवन मिस्त्री ने कहा कि मेरी पुत्री जो महज 14वर्ष की हैं जो इस वक्त दसवीं कक्षा मे पढ़ती हैं वो 11/9/2023 को सुबह 9:30 बजे घर से निकली बहुत देर तक वापस नही आने पर हमलोगों नें काफी खोजबीन किया लेकिन वह नही मिली खोजबीन के क्रम मे पता चला की राजकुमार यादव जो ग्राम चाटो रजौरा बेगूसराय जिले का रहने वाला हैं

वो मेरी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले भागा हैं
वहीं नाबालिक लड़की के पिता नें कहा की पुलिस को आवेदन दिए लगभग आधे महीने होने वाले हैं लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई करवाई नही की गई हैं हम पुलिस पदाधिकारी से अनुरोध करते हैं की हमारी नाबालिक बेटी को जल्द से जल्द खोजा जाए नही तो उसके साथ कोई भी घटना हों सकता हैं
घर में उसकी बेटी अकेली थी। जब वह घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने संदेह जताया कि घर के नजदीक ही मजदूरी करने वाला मक्खा निवासी धारीवाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।