पारिवारिक विवाद और कथित अपमान से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रदीप नामक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

प्रदीप की मां के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी पूनम अपनी दो छोटी बेटियों को छोड़कर प्रेमी सुनील के पास चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद दोनों अक्सर वीडियो कॉल कर प्रदीप को अपमानित करते थे। उसे ‘नामर्द’ कहकर गालियां दी जाती थीं और बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी जाती थी। मां का कहना है कि उनका बेटा गांव का सीधा-सादा युवक था और उसका अच्छा-खासा क्लीनिक चलता था, लेकिन लगातार अपमान और मानसिक प्रताड़ना ने उसे अंदर से तोड़ दिया।

 

25 फरवरी को प्रदीप ने रास्ते में सुनील को रोका और उस पर लगातार तीन गोलियां दाग दीं। घटना के तुरंत बाद उसने करीब चार मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में वह कहता दिखा कि वह पत्नी से परेशान था और उसे पुलिस या प्रशासन का कोई डर नहीं है। उसने कहा, “मुझे मौत की परवाह नहीं है। जिसने मुझे धोखा दिया, उसका यही अंजाम होगा।”

 

हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय भी उसके हाथ में तमंचा था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पर हथियार तान दिया और सामने बैठकर बीड़ी पीता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *