मरीज की आड़ में शराब तस्करी! प्राइवेट एंबुलेंस के तहखाने से 230 लीटर बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई जिले में शराब तस्करी का एक अलग मामला सामने आया है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह के समीप मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार सुबह एक प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस में मरीज के बेड के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स से बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की गई। कार्रवाई में कुल 460 केन बीयर, जिसकी मात्रा करीब 230 लीटर बताई गई है, बरामद हुई है।

 

Sponsored Advertisement

उत्पाद विभाग के अनुसार, एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीज को ले जाने की आड़ में शराब की खेप परिवहन करने के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम को एंबुलेंस के अंदर एक विशेष तरीके से बनाए गए बॉक्स की जानकारी मिली। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें बीयर के केन छिपाकर रखे गए थे।

 

यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान एसआई अश्विनी कुमार और उत्पाद विभाग की टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

 

मामले में पुलिस ने मौके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के पिटी बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर निवासी सौरभ कुमार और रामायणपुर निवासी सत्यम कुमार के रूप में बताई गई है।

 

उत्पाद विभाग ने शराब की खेप के साथ एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बीयर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

 

इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों और तस्करी के नए तरीकों को लेकर भी उत्पाद विभाग की निगरानी बढ़ने की संभावना है।

 

 

Related Posts

जहानाबाद में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मठ गांव में बुधवार की शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते…

पलामू में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की लूट, झोला छीनकर फरार हुए अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *