मरीज की आड़ में शराब तस्करी! प्राइवेट एंबुलेंस के तहखाने से 230 लीटर बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई जिले में शराब तस्करी का एक अलग मामला सामने आया है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बानाडीह के समीप मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार सुबह एक प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस में मरीज के बेड के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स से बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की गई। कार्रवाई में कुल 460 केन बीयर, जिसकी मात्रा करीब 230 लीटर बताई गई है, बरामद हुई है।

 

Sponsored Advertisement

उत्पाद विभाग के अनुसार, एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीज को ले जाने की आड़ में शराब की खेप परिवहन करने के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम को एंबुलेंस के अंदर एक विशेष तरीके से बनाए गए बॉक्स की जानकारी मिली। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें बीयर के केन छिपाकर रखे गए थे।

 

यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान एसआई अश्विनी कुमार और उत्पाद विभाग की टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर प्राइवेट एंबुलेंस को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

 

मामले में पुलिस ने मौके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के पिटी बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर निवासी सौरभ कुमार और रामायणपुर निवासी सत्यम कुमार के रूप में बताई गई है।

 

उत्पाद विभाग ने शराब की खेप के साथ एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बीयर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

 

इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों और तस्करी के नए तरीकों को लेकर भी उत्पाद विभाग की निगरानी बढ़ने की संभावना है।

 

 

Related Posts

हाजीपुर में नशे के खिलाफ शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की हुंकार, बोले—नई पीढ़ी को नशे से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

नशे के खिलाफ जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हाजीपुर के बिका सभागार में ‘नशामुक्त बिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न…

किन्नर गुरु पल्लवी ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन, बनीं जिला उपाध्यक्ष

सहरसा। कोसी क्षेत्र की चर्चित समाजसेवी किन्नर गुरु पल्लवी ने रविवार को अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *