नवगछिया में ATM फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 40 हजार रुपये समेत ATM कार्ड और सिम बरामद

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने ATM फ्रॉड के एक मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार और विपुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 40 हजार रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में ATM कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामला नवादा स्थित ATM से जुड़ा है। 7 सितंबर 2026 को पीड़ित ATM से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान उसका ATM कार्ड मशीन में फंस गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के बहाने पीड़ित से संपर्क किया। इसके बाद कथित तौर पर उसके ATM कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले को लेकर पीड़ित ने 9 सितंबर को साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज कराई।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों को खंगाला। जांच में एक मोबाइल नंबर की लोकेशन शेखपुरा जिले के बरबीघा में मिली।

 

इसके बाद पुलिस टीम बरबीघा पहुंची और तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर सोनू कुमार और विपुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ATM फ्रॉड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

40 हजार रुपये समेत कई सामान बरामद

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद, 32 सिम कार्ड, 6 पेन ड्राइव, 11 ATM कार्ड, 9 आधार कार्ड, 7 पासबुक, 6 मोबाइल फोन और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक से संबंधित दस्तावेज और आभूषण भी मिले हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ और बरामद सामान की जांच के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में जिस पोखर को लेकर नगर आयुक्त हुए निलंबित, उसी पर हुई गंगा आरती; आयोजन पर उठने लगे सवाल

सहरसा नगर निगम में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन को लेकर लगातार दूसरे दिन तालाबंदी और पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसी बीच भारती मंडन सरोवर, न्यू कॉलोनी…

सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

सहरसा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं बेहतर अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *