सहरसा पुलिस ने भाजपा नेता अभिजीत हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। सहरसा में भाजपा नेता अभिजीत सिंह राजपूत की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के नामजद आरोपी आर्यन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 25 वर्षीय आर्यन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के मुताबिक, अभिजीत सिंह राजपूत और आर्यन कुमार सिंह आपस में दोस्त थे। 16 सितंबर की रात दोनों जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौटे थे और अभिजीत के घर पर ही सो गए थे। तड़के करीब चार बजे आर्यन अपने दोस्त मोहित पाठक को लेने गया और उसे लेकर वापस आया। पुलिस का दावा है कि दोनों अपने साथ पिस्टल भी लेकर आए थे।

 

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दौरान हथियारों की सफाई की जा रही थी। इसी बीच शराब पीने के दौरान रैक के बकाया पैसे को लेकर अभिजीत और आर्यन के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अभिजीत ने आर्यन पर गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

 

इसके बाद आर्यन और मोहित पाठक ने कथित तौर पर अभिजीत को बेड पर गिरा दिया और उसका पिस्टल छीन लिया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अभिजीत को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि मृतक अभिजीत सिंह राजपूत रैक के कारोबार से जुड़ा था। उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, वह करीब पांच-छह महीने पहले जेल से बाहर आया था।

 

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए भी छापेमारी और अन्य कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अजगैविनाथ धाम से 60 वर्षीय महिला कांवड़िया लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित अजगैविनाथ धाम से एक 60 वर्षीय महिला कांवड़िया के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ गंगा स्नान और जल…

सुल्तानगंज में 10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, डिजिटल वेट मशीन और मोबाइल भी बरामद

भागलपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानगंज थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *