बड़ी खंजरपुर मस्जिद लाइन में अचानक गिरा बिजली का पोल, बाल-बाल बचे राहगीर; स्थानीय लोगों ने विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भागलपुर। शहर के बड़ी खंजरपुर मस्जिद लाइन इलाके में रविवार शाम करीब 6:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली का एक पोल अचानक सड़क की ओर गिर पड़ा। गनीमत रही कि पोल सामने स्थित एक बिल्डिंग में जाकर अटक गया, जिससे सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी गई।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि बिजली के पोल के निचले हिस्से में लंबे समय से जंग लगा हुआ था। पोल की स्थिति कमजोर होने की जानकारी स्थानीय लोगों की ओर से कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई थी। इसके बावजूद पोल को समय रहते बदला या दुरुस्त नहीं किया गया।

 

संजय कुमार के अनुसार, घटना के वक्त गली में लोगों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान अचानक पोल सड़क की ओर झुककर गिर गया। पोल सामने वाली बिल्डिंग पर अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पोल सीधे सड़क पर गिरता तो इसकी चपेट में कई लोग आ सकते थे।

 

वहीं स्थानीय निवासी विमल कुमार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जर्जर पोल की स्थिति पहले से ही स्पष्ट थी। विभाग की ओर से समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण हादसे की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि अगर पोल किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति के ऊपर गिर जाता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भागलपुर के कई इलाकों में पुराने और जर्जर बिजली पोल अब भी लगे हुए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने बिजली विभाग से शहर में लगे ऐसे सभी पोलों का निरीक्षण कराने और कमजोर पोलों को तत्काल बदलने की मांग की है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेने, गिरे पोल को सुरक्षित तरीके से हटाने और क्षेत्र के अन्य जर्जर बिजली पोलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Posts

भागलपुर में 119 बोतल कोरेक्स सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त

भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत मोजाहिदपुर…

अजगैविनाथ धाम से 60 वर्षीय महिला कांवड़िया लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित अजगैविनाथ धाम से एक 60 वर्षीय महिला कांवड़िया के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ गंगा स्नान और जल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *