खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पलामू/झारखंड। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिश्रामपुर और पांडू प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। “जल, जंगल, जमीन हमारा है” जैसे नारों से प्रखंड मुख्यालय गूंजता रहा।

 

Sponsored Advertisement

धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

 

इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल बनाने, सभी भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने यूपीआई भुगतान पर लगाए गए कर को वापस लेने तथा झारखंड सरकार को खान एवं खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी की राशि केंद्र सरकार की ओर से समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

 

प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े मामलों में राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था और लोगों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष एमामुल हक गुड्डू ने किया। मौके पर प्रखंड सचिव रंजीत प्रजापति, नगर अध्यक्ष दिनेश मेहता, नगर सचिव सखर मुस्तफा, बिहारी पासवान, कार्यक्रम प्रभारी अवधेश देव, वरीय नेता डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. अलाउद्दीन सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

लोकेशन – पलामू/झारखंड

संवाददाता – सत्यम शुक्ला

Related Posts

पलामू के रेहला में प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पलामू जिले के रेहला स्थित प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों,…

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *