काजीकौरिया-राघोपुर बांध हादसा: मृतकों के परिजनों को गंगोत्री महासभा ने दी 75-75 हजार की सहायता

भागलपुर। खरीक प्रखंड के काजीकौरिया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर फ्लड फाइटिंग कार्य के दौरान गंगा नदी में नाव पलटने की दुखद घटना में जान गंवाने वाले सिकन्दर मंडल और बादल कुमार मंडल के परिजनों से अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री अर्पणा कुमारी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने दोनों परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Sponsored Advertisement

समाज के सहयोग से महासभा की ओर से दोनों मृतकों के परिवारों को 75-75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा परिवारों की तत्काल जरूरतों को देखते हुए राशन और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पणा कुमारी ने कहा कि दोनों परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोकर अपूरणीय क्षति झेली है। ऐसे कठिन समय में अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि परिवारों को भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि और अन्य अनुमन्य सरकारी सहायता दिलाने में भी महासभा सहयोग करेगी। राज्य सरकार से दोनों मृतकों के परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को देखते हुए एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई, ताकि परिवारों के सामने उत्पन्न आजीविका के संकट को कम किया जा सके।

 

महासभा ने यह भी मांग की कि हादसे में सिकन्दर मंडल की नाव भी गंगा में समा गई है। इसलिए सरकार मृतक के परिवार को नाव के नुकसान का उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराए।

 

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा और विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत यह सहायता प्रदान की गई है।

 

मौके पर कोषाध्यक्ष सिंटी कुमार, कृष्णकांत किंकर मंडल, सदानंद शर्मा, रंजीत प्रसाद शर्मा, उदयकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, पीताम्बर कुमार, अभिषेक अरनब, नवरत्न मंडल उर्फ टुन मुखिया, प्रशांत गंगोत्री, भानु प्रताप, राकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, कटाव स्थल पर पहुंचे विधायक राज कुमार राय; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/बिथान। बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी…

कटहल बाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कटहल बाड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *