सहरसा में मवेशी व्यापारी को गोली मारकर ₹1.20 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक मवेशी व्यापारी को गोली मारकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के चिकनी बरसम के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Sponsored Advertisement

घायल व्यापारी की पहचान हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव, पिता गुलाबी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जयकिशोर यादव मवेशी का कारोबार करते हैं और रविवार को बख्तियारपुर से मवेशी बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

 

इसी दौरान चिकनी बरसम के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यापारी को अपने कब्जे में लिया और उनके पास मौजूद रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध के दौरान अपराधियों ने जयकिशोर यादव को गोली मार दी और उनके पास रखे 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की बात भी सामने आई है।

 

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधियों ने व्यापारी का पीछा किया था या पहले से ही वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Posts

कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, कटाव स्थल पर पहुंचे विधायक राज कुमार राय; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/बिथान। बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी…

कटहल बाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कटहल बाड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *