बाढ़ प्रभावित वार्ड नंबर 3 में ‘भागलपुर मांगे विकास’ की पहल, विशाल आनंद ने बांटी राहत सामग्री

गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच सामाजिक संगठन ‘भागलपुर मांगे विकास’ की ओर से समाजसेवी विशाल आनंद ने आज भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 3 में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

 

Sponsored Advertisement

इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को चूड़ा, सत्तू, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विशाल आनंद और उनकी टीम का आभार जताया। लोगों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में राहत सामग्री मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है।

 

मौके पर विशाल आनंद ने कहा कि गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के सामने घर और रोजगार दोनों को लेकर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि ‘भागलपुर मांगे विकास’ की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड नंबर 3 में राहत वितरण की यह पहल भी इसी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

 

विशाल आनंद ने लोगों से अपील की कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोग आगे आएं, ताकि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

Related Posts

सहरसा में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे ने गांव के लोगों पर लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप; जमीन विवाद की जताई आशंका

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव मवेशियों के बथान से बरामद होने…

रोहतास में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, बिना एक्सपायरी डेट वाले पैकेट मिले; मौके पर कराया गया नष्ट, दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी

रोहतास जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *