पथरगामा में न्यायाधीश दंपती पर जानलेवा हमले का मुख्य शूटर भागलपुर से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस लेगी रिमांड पर

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पथरगामा में न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोनू साहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोनू साहनी इस वारदात में मुख्य शूटर की भूमिका में था।

 

Sponsored Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी सत्यापन के आधार पर कहलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इसी दौरान मोनू साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद भागलपुर पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दे दी है।

 

दरअसल, जनवरी महीने में झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद झारखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए अपराधियों की तलाश तेज कर दी थी। जांच के दौरान इस वारदात के तार भागलपुर के कहलगांव क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

 

पुलिस ने इस मामले में घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को पहले ही बरामद कर लिया था। वहीं, एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच आगे बढ़ने पर मोनू साहनी की भूमिका मुख्य शूटर के रूप में सामने आई, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

 

मोनू की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस की टीम भागलपुर पहुंच गई है। टीम द्वारा उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद झारखंड पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच करेगी।

 

पुलिस अब पूछताछ के जरिए हमले के पीछे की वजह, साजिश में शामिल लोगों, हथियारों की उपलब्धता और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि न्यायाधीश और उनकी पत्नी को निशाना बनाने के पीछे क्या कारण था और इस वारदात की पूरी साजिश किसने रची थी।

 

भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मामले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद अब हमले की पूरी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Posts

सहरसा में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे ने गांव के लोगों पर लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप; जमीन विवाद की जताई आशंका

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव मवेशियों के बथान से बरामद होने…

रोहतास में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, बिना एक्सपायरी डेट वाले पैकेट मिले; मौके पर कराया गया नष्ट, दुकानदारों को कार्रवाई की चेतावनी

रोहतास जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *