ईशीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा, 36 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी

भागलपुर। ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के 36 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी कटिहार जिले के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी उत्तम कुमार यादव के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को ईशीपुर से कहलगांव जाने वाले मार्ग पर पंचरूखी मोड़ के पास बदमाशों ने उत्तम कुमार यादव को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी प्रदुम्न यादव और अमदाबाद थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी मोहम्मद लल्लू को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि मृतक का सरोज भारती की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर सरोज भारती के कहने पर दोनों आरोपियों ने उत्तम कुमार यादव की हत्या की साजिश रची।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से पहले करीब तीन से चार दिनों तक बाइक से उत्तम कुमार यादव की रेकी की। इसके बाद 10 सितंबर को पंचरूखी मोड़ के पास सुनसान स्थान देखकर दोनों ने उत्तम को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सरोज भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और वारदात के पीछे की पूरी कहानी और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Posts

पटना में चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव, सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव, सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सहरसा में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेटे ने गांव के लोगों पर लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप; जमीन विवाद की जताई आशंका

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव मवेशियों के बथान से बरामद होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *