चटनियां पुल के जंगल में महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस


धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चटनियां पुल के सामने जंगल में महिला का शव मिला, जबकि उसका सिर और शरीर अलग-अलग स्थानों पर बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

बताया जाता है कि ढांगी बस्ती निवासी किशोर कुमार महतो शुक्रवार को शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी नजर जमीन पर पड़े महिला के पैर पर पड़ी। कुछ संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का शव पड़ा मिला। महिला का सिर शरीर से अलग था। इसके बाद आशीष महतो ने घटना की सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी।

Sponsored Advertisement

सूचना मिलते ही बलियापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास पुलिस ने छानबीन की। मौके से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने की भी बात सामने आई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच महिला की हत्या को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। कुछ ग्रामीणों ने नरबलि की आशंका भी जताई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल नरबलि की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। दोनों टीमों की जांच के बाद घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान, उसकी मौत के कारण और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Related Posts

धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और गुमटियों पर कार्रवाई, वाहनों पर भी कसा शिकंजा

धनबाद। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल कोर्ट रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए…

धनबाद में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी-लूट के आरोप में 10 गिरफ्तार

धनबाद। जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर ठगी और लूटपाट करने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *