जेएलकेएम के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुवीर यादव के पिता का निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे शांति गोपाल महतो


जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुवीर यादव के पिता बिनोद कु यादव का आकस्मिक निधन हो गया। 62 वर्षीय बिनोद कु यादव का निधन 9 सितंबर 2026 को हुआ। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।


बिनोद कु यादव के निधन की सूचना मिलने के बाद नाला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी, छात्र नेता सह ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के प्रदेश सचिव तथा जेएलकेएम के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे शांति गोपाल महतो गुरुवार को रघुवीर यादव के निजी आवास आंगुठिया पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।

Sponsored Advertisement

शांति गोपाल महतो ने कहा कि बिनोद चाचा और उनके परिवार के सभी सदस्यों से उनका आत्मीय संबंध रहा है। उनके आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद और गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि मित्र रघुवीर यादव के पिता के निधन से वे काफी विचलित हैं और इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि बिनोद कु यादव से हमेशा मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा। आज उनका इस दुनिया में नहीं होना बेहद दुखदायी है। उनके निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है।

शांति गोपाल महतो ने दिवंगत बिनोद कु यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस विषम परिस्थिति का सामना करने की शक्ति देने की कामना की।

Related Posts

जामताड़ा मतदाता सूची में बड़ा खेल! एक ही मकान में 54 वोटर दर्ज, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप

जामताड़ा मतदाता सूची में बड़ा खेल! एक ही मकान में 54 वोटर दर्ज, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप

जामताड़ा में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ सघन छापेमारी, 5 दुकानदारों पर 2100 रुपये जुर्माना

जामताड़ा में तंबाकू उत्पादों के खिलाफ सघन छापेमारी, 5 दुकानदारों पर 2100 रुपये जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *