जामताड़ा में गैस अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम जब्त

जामताड़ा। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गैस सेवा अपडेट के नाम पर कथित रूप से साइबर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पु०नि० कृष्ण कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कोड़राटांड़ गांव निवासी बसंत कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 23 वर्षीय बसंत कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले को लेकर साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 56/26, दिनांक 08 सितंबर 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह महाराष्ट्र के लोगों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड का कर्मचारी बताकर लोगों से गैस सेवा अपडेट करने के नाम पर संपर्क करता था। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक फर्जी एपीके फाइल भेजी जाती थी।

 

पुलिस के मुताबिक, फर्जी फाइल इंस्टॉल करने के बाद आरोपी को मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी तक पहुंच मिल जाती थी। इसके बाद वह कथित रूप से लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालकर साइबर ठगी करता था।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हो सकता है। पुलिस अब उसके संपर्क में रहे अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। साथ ही जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच भी की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों का पता लगाया जा सके।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

भागलपुर में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच रेशमा खातून की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

भागलपुर। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के सनौली गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रेशमा खातून की मौत के बाद उसके मायके वालों…

जामताड़ा में एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के सख्त निर्देश

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *