धनबाद में ट्रक की चपेट में बाइक, महिला की मौके पर मौत; पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, सड़क दुरुस्त करने पर बनी सहमति


धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उपर बाजार गुलाम कांटा के पास एक बाइक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ सवार थी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।


गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका कुबरीटांड़ जमडीहा की रहने वाली बताई जा रही है।

Sponsored Advertisement

हादसे में महिला के पति और दोनों बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए सड़क की स्थिति सुधारने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण के कारण इलाके में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं।

लोगों ने बताया कि एक दिन पहले भी इसी इलाके में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हुई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।

हंगामे की सूचना पर सीओ, गोविंदपुर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बातचीत के बाद मृतक परिवार को तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता देने पर सहमति बनी।

इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले एक लाख रुपये के मुआवजे और इंश्योरेंस क्लेम के जरिए भी परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही गई है। वहीं, इलाके की सड़क को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त कराने पर भी सहमति बनी है। हादसे के बाद अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क की समस्या जल्द दूर होगी और दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Related Posts

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से 11.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से 11.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के तीखे तेवर, सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया दुख; अस्पताल मामले पर बोले- दुष्प्रचार किया जा रहा

धनबाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के तीखे तेवर, सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया दुख; अस्पताल मामले पर बोले- दुष्प्रचार किया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *