भागलपुर के दीपनगर महादलित बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी, घरों में 3 से 4 फीट जलजमाव; राहत नहीं मिलने से नाराज लोग

भागलपुर। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर अब भागलपुर के शहरी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 21 स्थित दीपनगर महादलित बस्ती में गंगा के पानी का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बस्ती के कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी पहुंच चुका है, जिससे लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

 

Sponsored Advertisement

बाढ़ के पानी के बीच स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने और रोजमर्रा के काम करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने के कारण लोगों के सामने खाने-पीने से लेकर सुरक्षित रहने तक की समस्या खड़ी हो गई है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि वे किसी तरह इन मुश्किल हालातों के बीच अपना जीवन गुजार रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने पहुंचा है। लोगों का कहना है कि बस्ती में लगातार पानी बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें राहत सामग्री या जरूरी सहायता नहीं मिल रही है।

 

बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि घरों में पानी भरने के कारण खाने-पीने की चीजों की भी भारी कमी हो गई है। कई परिवारों के सामने भोजन का संकट है और वे एक-एक दाने के लिए परेशान हैं। इसके साथ ही पानी में कीड़े-मकोड़े और अन्य जीव-जंतुओं के आने का डर भी लोगों को लगातार सता रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं।

 

वहीं, बाढ़ का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। स्थानीय छात्र प्रेम ने बताया कि बाढ़ के कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। स्कूल और ट्यूशन जाने के दौरान पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन और सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। लोगों की मांग है कि बस्ती में राहत सामग्री, भोजन, पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि इस संकट की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी नवविवाहिता, 10 घंटे तक इंतजार; बोलीं- “यहीं रहूंगी”

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया शहर की शिवपुर कॉलोनी, वार्ड नंबर 13 में रविवार को एक नवविवाहिता अपने ही ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *