सासाराम: कंचन ज्वेलर्स से कैश समेत 3 करोड़ के आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना

रोहतास जिले के कोचस में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महात्मा गांधी चौक स्थित कंचन ज्वेलर्स को बाइक सवार चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने निशाना बनाया। दुकानदार के अनुसार, अपराधी कैश समेत करीब 3 करोड़ रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और रोहतास एसपी मिस्टर राज मौके पर पहुंचे।

 

Sponsored Advertisement

## हथियार के बल पर वारदात, बाजार में मची अफरातफरी

 

कंचन ज्वेलर्स के संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान खोलकर ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और कैश व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने कोचस थाने को सूचना दी।

 

दिनदहाड़े व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि स्थानीय कारोबारियों में भय और नाराजगी का माहौल है।

 

## एसपी ने संभाली जांच की कमान

 

घटना की जानकारी मिलने पर रोहतास एसपी मिस्टर राज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार तथा कोचस थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

 

एसपी मिस्टर राज ने एक सप्ताह के अंदर अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है। हालांकि, लूट की रकम और आभूषणों के मूल्य की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

## पहले भी 5.20 करोड़ के आभूषण की हो चुकी है चोरी

 

गौरतलब है कि बीते वर्ष 25 अगस्त की रात भी इसी कंचन ज्वेलर्स का शटर काटकर करीब 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी किए गए थे। उस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जेल भेजा था, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

 

एक ही प्रतिष्ठान को दूसरी बार निशाना बनाए जाने के बाद कोचस में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब पुलिस के सामने अपराधियों की पहचान कर लूटे गए आभूषण बरामद करने की चुनौती है।

Related Posts

पलामू में पशुओं से लदे दो कंटेनर जब्त, 73 भैंस-भैंसा बरामद; छह तस्कर गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों को जब्त किया है। दोनों कंटेनरों से कुल 73 भैंस और भैंसा बरामद किए…

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात का शव लेकर पहुंचा कुत्ता, मचा हड़कंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *