बिहारी कन्या मध्य विद्यालय में मना वृक्षाबंधन, पेड़ों को बांधा रक्षासूत्र

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार बिहारी कन्या मध्य विद्यालय, मिरजानहाट में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर पेड़-पौधों और वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति के साथ भी रक्षा का रिश्ता जोड़ने का संदेश दिया।

 

Sponsored Advertisement

इस अनूठी पहल के तहत विद्यालय परिसर में मौजूद हरे-भरे पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधा गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी के साथ वरीय शिक्षक आशीष कुमार, टुन्नी कुमारी, पिंकी कुमारी, चिरंजीवी राज, अर्पिता राज, नौशाद सहित छात्राएं मधुरानी, राखी, सिमरन, जानवी एवं अन्य छात्राएं शामिल हुईं।

 

प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने कहा कि जिस तरह बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लेती है, उसी भावना के साथ पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राणवायु और प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने विद्यालय परिवार से संकल्प लेते हुए कहा, “एक रक्षासूत्र पेड़ के नाम, एक संकल्प वृक्षों की रक्षा के नाम और एक कदम प्रकृति के संरक्षण के नाम।” उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी रक्षा, सुरक्षा, देखभाल और उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

 

प्रधानाध्यापिका ने समाज के लोगों से भी इस हरित पहल का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार, मित्रों, बच्चों और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। रक्षाबंधन के अवसर पर वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर ‘वृक्षाबंधन’ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।

 

विद्यालय की इस पहल ने रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज को पेड़-पौधों की रक्षा का सकारात्मक संदेश दिया।

Related Posts

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का सहरसा में आक्रोश मार्च, कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराएगी विरोध

सहरसा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *