आवारा कुत्तों का आतंक: 5 साल की मासूम पर 10-15 कुत्तों ने किया हमला, नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यू कॉलोनी में 5 साल की मासूम बच्ची पर 10 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्ची के घायल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

घटना न्यू कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर और आरएसएस कार्यालय के समीप की है। बताया जा रहा है कि 5 वर्षीय आरोही सिन्हा अपनी बहन परिधि के साथ घर से निकलकर ग्राउंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने पीछे से बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों से बचाया।

Sponsored Advertisement

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले में बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन समेत जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं।

बच्ची के पिता विकास सिन्हा का आरोप है कि घटना के बाद नगर निगम के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि घटना के बाद घर की दूसरी बच्चियां भी बाहर निकलने से डर रही हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों और पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हाल ही में झरिया में आवारा सांड के हमले में एक व्यवसायी की मौत के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।

अब सवाल है कि आखिर नगर निगम कब जागेगा? क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल अभियान चलाने और ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Posts

धनबाद कोर्ट परिसर में कुणाल साव को पकड़ने पहुंची SIT, अधिवक्ताओं और RPF सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट से मचा हड़कंप

झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने पहुंची आरपीएफ की विशेष टीम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते…

धनबाद के हीरापुर में ‘श्याम कारीगरी’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के आकर्षक सामान

**धनबाद।** शहर के हीरापुर पार्क मार्केट में सोमवार को गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के सामान की नई रेंज के साथ ‘श्याम कारीगरी’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *