राजगंज में रफ्तार का कहर: NH-19 पर दो युवकों की मौत, रहमतगंज में पसरा मातम

धनबाद: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों की मौत की खबर मिलते ही पांडरपाला-रहमतगंज इलाके में मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार को बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान चालीबंगला के पास एनएच-19 पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया। वहीं, पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

इधर, हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक सैजान तबरेज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दो युवकों की एक साथ मौत से पूरे रहमतगंज इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अज्ञात वाहन की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की पूरी तस्वीर जांच और अज्ञात वाहन की पहचान के बाद ही साफ हो सकेगी।

Related Posts

धनबाद कोर्ट परिसर में कुणाल साव को पकड़ने पहुंची SIT, अधिवक्ताओं और RPF सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट से मचा हड़कंप

झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने पहुंची आरपीएफ की विशेष टीम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते…

धनबाद के हीरापुर में ‘श्याम कारीगरी’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के आकर्षक सामान

**धनबाद।** शहर के हीरापुर पार्क मार्केट में सोमवार को गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के सामान की नई रेंज के साथ ‘श्याम कारीगरी’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *