सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, नमामि गंगे घाट भी जलमग्न

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है। बढ़ते जलस्तर का असर अब सुल्तानगंज के प्रमुख गंगा घाटों पर साफ दिखाई देने लगा है।

 

Sponsored Advertisement

प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इसके बाद अब गंगा का पानी तेजी से नमामि गंगे घाट की ओर फैल रहा है। नमामि गंगे घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट तक पानी बह रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग पानी के बीच से ही आवाजाही करने को मजबूर हैं।

 

बढ़ते जलस्तर के कारण नमामि गंगे घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्वास्थ्य शिविर और आसपास की कई दुकानों में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। घाट और आसपास के इलाकों में जलभराव बढ़ने से स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता लगातार बढ़ रही है।

 

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पानी की तेज धारा और लगातार बढ़ता जलस्तर किसी भी समय स्थिति को और गंभीर बना सकता है। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो नमामि गंगे घाट को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है। फिलहाल घाट और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

 

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *