सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.070 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

सहरसा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3.070 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहा है।

 

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ ग्राम पुरबिया हटिया रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक मोटरसाइकिल चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

 

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश सिंह, पिता-बलबीर सिंह, निवासी रकिया, थाना-सदर, जिला-सहरसा बताया। पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास एक झोले में रखा कुल 3.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद गांजा को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

मामले में बिहार थाना कांड संख्या 290/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने बरामद सामान में 3.070 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन शामिल होने की जानकारी दी है। कार्रवाई में बिहार थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी, पुलिस पदाधिकारी राजकमल और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

 

संवाददाता- इन्द्रदेव जी

Related Posts

साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले खाते में आई रकम और ब्लॉक हो गया बैंक अकाउंट

साइबर अपराधियों की ठगी का तरीका लगातार बदल रहा है। बोकारो में सामने आया एक ऐसा मामला लोगों को सतर्क करने वाला है, जिसमें इंसानियत के नाते मदद करना एक…

इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर सोलर लाइट मंगाई, पैकेट में निकला 500 ग्राम नमक; युवक से ऑनलाइन ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाले भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में आकर लोग लगातार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बोकारो जिले के चास प्रखंड क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *