बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 दिनों में 78 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद

बोकारो जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की बरामदगी का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी अभियान के तहत 30 जुलाई से 24 अगस्त के बीच पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 78 मोबाइल फोन बरामद किए।

 

Sponsored Advertisement

बरामद मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद मंगलवार, 25 अगस्त को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल धारकों ने बोकारो पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

 

पुलिस के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद जावेद खान का आईफोन भी गुम हो गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद करीब 20 दिनों के अंदर उनका मोबाइल सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया।

 

बोकारो पुलिस के मुताबिक, पिछले चार महीनों में केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल की मदद से कुल 567 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए हैं। वहीं, मोबाइल चोरी से जुड़े मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 

इस अभियान में चास, बेरमो-तेनुघाट, नगर, मुख्यालय और बोकारो क्षेत्र के विभिन्न थाना एवं ओपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल पर मोबाइल से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने में मदद मिलती है। यदि कोई व्यक्ति उस मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी पुलिस तक पहुंच सकती है, जिससे मोबाइल बरामद करने में मदद मिलती है।

 

संवाददाता — संतोष कुमार

Related Posts

एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का 27 अगस्त को प्रदर्शन, राजेश ठाकुर बोले- झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान

 संशोधित एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने 27 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में बोकारो पहुंचे कांग्रेस के पूर्व…

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, परिवार के रांची जाने का चोरों ने उठाया फायदा

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात अस्पताल कर्मी तरुण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *