धनबाद में मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह, सावन गीतों पर झूमीं महिलाएं

धनबाद में यूआईटी प्रोडक्शन की ओर से मैथिलानी सखी सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित होटल बोनफायर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सावन के रंग में रंगी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों में सजकर गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह और उमंग के माहौल में हुई। महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। समारोह में आकर्षक गेम्स और कई मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सावन की पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेल-जोल की झलक देखने को मिली।

Sponsored Advertisement

मैथिलानी सखी की अध्यक्ष रीता चौधरी ने कहा कि संगठन की पहचान एकता से है, जबकि सहयोग उसकी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सम्मान हमारा संस्कार और विकास हमारा लक्ष्य है। उन्होंने शानदार सावन मिलन समारोह के आयोजन के लिए यूआईटी प्रोडक्शन का आभार जताया।

वहीं, यूआईटी प्रोडक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टर रामप्रवेश ने कहा कि यह उनका पहला सावन इवेंट था और आयोजन बेहद शानदार रहा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, खुशबू, सोनम और अभिनव के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में धनबाद मैथिली सखी की अध्यक्ष रीता चौधरी के अलावा सरिता मिश्रा, नीलम मिश्रा, खुशबू कुमारी, मीनू मिश्रा, कविता पाठक, सुनीलम मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने धनबादवासियों को सावन माह की शुभकामनाएं दीं और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

सावन मिलन समारोह ने महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने के साथ मैथिली संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द को भी मजबूती देने का संदेश दिया।

Related Posts

धनबाद में नवरात्र को लेकर फूल बाजार में बढ़ी रौनक, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

धनबाद में नवरात्र को लेकर फूल बाजार में बढ़ी रौनक, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

धनबाद में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे चोर

धनबाद में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *