पटना में 95 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाईपास थाना क्षेत्र में एसटीएफ की गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 95 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

दरअसल, पटना एसएसपी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को बाईपास थाना पुलिस को एसटीएफ के माध्यम से सूचना मिली कि पैजबा-रानीपुर चक रोड, सोनालिका नगर के पास एक कार से गांजे की डिलीवरी की जा रही है।

Sponsored Advertisement

सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना की निगरानी में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने एसटीएफ के सहयोग से बताए गए स्थान पर तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली, जिसमें 95 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नजीर के रूप में हुई है, जो सुपौल जिले के ललितग्राम का रहने वाला बताया गया है। सिटी एसपी पटना पूर्वी शैलजा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। सुपौल जिले के छातापुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। बरामद मोबाइल और वाहन की भी जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। मामले में कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान

बिहार में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त 2026 से ‘एनीमिया मुक्त बिहार अभियान’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तर पर अभियान…

सहरसा में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने किया विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन, 30 दिनों में शिकायतों के समाधान का भरोसा

सहरसा जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। कपूरी छात्रावास में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *