रौनियार वैश्य समाज की बैठक में धर्मशाला के जीर्णोद्धार पर जोर, विकास योजनाओं को लेकर बनी रणनीति

रौनियार वैश्य सम रौनियार वैश्य समाज, जिला इकाई सहरसा की महत्वपूर्ण बैठक रौनियार वैश्य धर्मशाला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संतोष गुप्ता ने की, जबकि संचालन नीरज सोनू ने किया। बैठक में समाज की एकजुटता, विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सहयोग, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि समाज के विकास के लिए की गई छोटी-छोटी पहल भी सामूहिक सहयोग और एकजुटता से बड़े बदलाव का आधार बन सकती है।

 

बैठक का प्रमुख मुद्दा रौनियार वैश्य धर्मशाला की वर्तमान स्थिति और उसके जीर्णोद्धार को लेकर रहा। समाज के सदस्यों ने बताया कि धर्मशाला का निर्माण वर्ष 1975 में समाज के लोगों के तन-मन-धन के सहयोग से कराया गया था। धर्मशाला के निर्माण से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए नरेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इसके भूमि पूजन में चांदी की करनी का प्रयोग किया गया था।

 

गंगासागर गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि धर्मशाला के लिए जमीन तेतरवती देवी ने दान में दी थी। वहीं पंकज गुप्ता और गिरधारी गुप्ता ने बताया कि धर्मशाला निर्माण में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले स्वजाति बंधुओं ने भी आर्थिक एवं अन्य सहयोग दिया था।

 

बैठक में कहा गया कि जिस धर्मशाला के निर्माण में समाज की कई पीढ़ियों का योगदान रहा है, उसके जीर्णोद्धार और बेहतर रखरखाव की जिम्मेदारी भी समाज की सामूहिक है। इसके लिए सभी वर्गों से सहयोग लेकर ठोस पहल करने पर जोर दिया गया।

 

इस दौरान समाज की एकता, विकास और सम्मान को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत सामाजिक आधार तैयार करने का संकल्प लिया।

 

बैठक में ओमप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता, शेखर सुमन, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार, राजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, दामोदर गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, किशोर गुप्ता, संतन गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, बिनोद गुप्ता, संजीव गुप्ता, शंभू गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजाति बंधु मौजूद रहे। संतोष गुप्ता भाजपा सहरसा के जिला कोषाध्यक्ष हैं।

Related Posts

251 किलो दूध से लालू यादव की तस्वीर का अभिषेक, समर्थकों ने बताया ‘कलयुग का अवतार’

251 किलो दूध से लालू यादव की तस्वीर का अभिषेक, समर्थकों ने बताया ‘कलयुग का अवतार’

रोहतास में सड़क हादसा, छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत

रोहतास में सड़क हादसा, छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *