रोहतास में सड़क हादसा, छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव के पास बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, दो बच्चों और सास समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक जवान की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

मृतक जवान की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा निवासी कंचन ठाकुर के रूप में हुई है। वह असम के मानिकपुर में सीआरपीएफ की 87वीं बटालियन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

Sponsored Advertisement

तुतला भवानी धाम से लौटते समय हादसा: जानकारी के मुताबिक कंचन ठाकुर अपनी पत्नी चांदनी देवी और दो बच्चों के साथ तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी धाम में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। दर्शन के बाद परिवार ऑटो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान निमियाडीह गांव के टेढ़का मोड़ के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

इलाज के दौरान जवान की मौत: अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने सीआरपीएफ जवान कंचन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी पत्नी चांदनी देवी, छह वर्षीय बेटा, चार वर्षीय बेटी और अन्य परिजन घायल हुए हैं।

मृतक के भतीजे धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि कंचन ठाकुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तुतला भवानी वाटरफॉल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि चांदनी देवी की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर भागलपुर में भाजपा का पैदल मार्च, टाउन हॉल से घंटाघर तक दिखा उत्साह

भागलपुर। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भागलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *