चीनी के बढ़ते दाम पर लुंगी पहनकर पहुंचे विधायक, पीएम मोदी पर कसा तंज; बोले- ‘मेरे सपने में आए थे मोदी जी’

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के प्रमुख और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (आईपी गुप्ता) अपने अलग अंदाज और नए प्रयोगों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। शनिवार को उनका ऐसा ही अंदाज जमुई में देखने को मिला। विधायक अचानक लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहनकर जमुई परिसदन पहुंचे और संवाददाताओं को संबोधित किया।

 

Sponsored Advertisement

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आईपी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें रात में सपना आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कह रहे थे कि चीनी की कीमत बढ़ाकर 70-75 रुपये कर दी गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य देश का राजस्व बढ़ाना और गरीबों को कमजोर करना है, ताकि सरकार की तानाशाही चलती रहे।

 

आईपी गुप्ता ने आगे कहा कि उन्होंने सपने में प्रधानमंत्री से सवाल किया कि चीनी के दाम बढ़ाने का औचित्य कैसे समझाया जाएगा। उनके अनुसार, जवाब में कहा गया कि सोशल मीडिया और एआई के जरिए एक ऐसा डाटा तैयार किया जा रहा है, जिसमें बताया जाएगा कि हर दस घरों में या दस में से एक व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है, इसलिए चीनी नहीं खानी चाहिए। विधायक ने इसी कथित तर्क पर केंद्र सरकार पर तंज कसा।

 

श्रवण कुमार और विजय सिन्हा पर भी हमला

 

इस दौरान आईपी गुप्ता ने बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी निशाना साधा। उन्होंने श्रवण कुमार को लेकर कहा कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते और वह मंत्री जैसे भी नहीं लगते।

 

वहीं विजय कुमार सिन्हा को उन्होंने जिम्मेदार राजनेता बताया, लेकिन उनके चीनी की कीमत बढ़ने से किसानों को फायदा होने वाले बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा के बयान से वह व्यथित थे, इसी वजह से प्रधानमंत्री उनके सपने में आए।

 

दरअसल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि चीनी खाने से शुगर होता है, इसलिए चीनी के दाम बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि चीनी की कीमत बढ़ने से किसानों को फायदा होगा, तो उन्हें खुशी होगी।

 

 

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *