मोतिहारी के पास सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप; जांच में सेंसर खराब मिला

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के पास शुक्रवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस संख्या 12558 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के पार्सल वैन में अचानक फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजने के बाद रेलवे अधिकारियों और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, ट्रेन मोतिहारी के आसपास पहुंची थी, तभी पार्सल वैन में लगे फायर अलार्म ने आग लगने का संकेत दिया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन ट्रेन को रोका गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने पार्सल वैन की जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पार्सल वैन के अंदर न तो आग के कोई निशान मिले और न ही कहीं धुआं दिखाई दिया। इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाज से पूरी वैन की बारीकी से जांच की गई। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

 

हालांकि, मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के बाद भी पार्सल वैन में लगा फायर अलार्म कई बार बजता रहा। इसके बाद रेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने दोबारा पार्सल वैन की जांच की। इस बार तकनीकी परीक्षण भी किया गया।

 

तकनीकी जांच में सामने आया कि फायर अलार्म सिस्टम के सेंसर में खराबी थी। सेंसर में फॉल्ट के कारण बिना आग या धुएं के ही अलार्म सक्रिय हो रहा था। खराबी सामने आने के बाद रेलवे की टीम ने आवश्यक तकनीकी जांच की।

 

रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। पार्सल वैन में रखा सामान भी सुरक्षित पाया गया।

 

अचानक फायर अलार्म बजने से कुछ समय के लिए यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन समय रहते जांच कर स्थिति स्पष्ट कर ली गई। तकनीकी खराबी की पुष्टि होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

 

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *