नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत सुपौल में जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कोशी क्षेत्र में “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त बिहार और नशा मुक्त कोशी अभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा तथा पुलिस अधीक्षक, सुपौल सहित पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को नशे से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, समाज और युवाओं के भविष्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस उप महानिरीक्षक ने लोगों को कोशी क्षेत्र में पूर्व से चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी अभियान” के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आम लोगों का सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है।

 

इस दौरान छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 709000384805 की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस हेल्पलाइन पर नशे से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज और व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, नशे से दूर रहें और यदि आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें।

 

कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना दें और सहयोग करें।

 

संवाददाता — इन्द्रदेव जी

Related Posts

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने बाइक चोरी के एक मामले का…

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *