चास में कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, सड़क तक फैली गंदगी से हादसे का खतरा

बोकारो चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा डंपिंग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आईटीआई मोड़ के पास लगातार कचरा जमा किए जाने से आसपास के लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कचरा सड़क किनारे तक फैल गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

चास के आईटीआई मोड़ के पास इन दिनों कचरे का बड़ा अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से लगातार यहां कचरा डंप किया जा रहा है। कचरा जमा होने के कारण आसपास का इलाका गंदगी से भर गया है। लोगों का कहना है कि कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कचरा सड़क के किनारे तक फैल चुका है। इससे मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सड़क के समीप कचरा जमा होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

 

स्थानीय लोगों ने चास नगर निगम से मांग की है कि आईटीआई मोड़ के पास कचरा डंपिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और लंबे समय से जमा कचरे को जल्द हटाया जाए। लोगों का कहना है कि आबादी और मुख्य सड़क के इतने करीब कचरा जमा करना स्वास्थ्य और सुरक्षा, दोनों के लिहाज से गंभीर समस्या है।

 

वहीं, आईटीआई मोड़ के पास वाहन जांच कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने भी स्थानीय लोगों की परेशानी को जायज बताया। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

 

अब स्थानीय लोगों की नजर नगर निगम की कार्रवाई पर है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कचरा हटवाकर इलाके को साफ कराएगा और भविष्य में सड़क किनारे कचरा डंप किए जाने पर रोक लगाएगा।

 

संवाददाता — चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा!

साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा!

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने बाइक चोरी के एक मामले का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *