प्रार्थना के दौरान नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप; अस्पताल में कराया गया इलाज

जमुई के खैरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार सुबह प्रार्थना के दौरान अचानक नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना के लिए कतार में खड़ी छात्राओं को अचानक चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने लगी। देखते ही देखते कुछ छात्राएं जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल सभी बीमार छात्राओं को इलाज के लिए खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 

Sponsored Advertisement

विद्यालय की वार्डन सोनी कुमारी ने बताया कि सुबह छात्राएं प्रार्थना के लिए कतार में खड़ी थीं। इसी दौरान एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्राओं की स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी।

 

खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित आनंद ने बताया कि कुल नौ छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इनमें कुछ छात्राओं को उल्टी और दस्त की शिकायत थी, जबकि कई छात्राओं ने कमजोरी और चक्कर आने की बात कही। कुछ छात्राओं को बुखार की भी शिकायत थी। चिकित्सकों की टीम ने सभी छात्राओं की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और जरूरत के अनुसार स्लाइन चढ़ाया।

 

चिकित्सकों के अनुसार छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के पीछे फूड पॉइजनिंग, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन या अत्यधिक गर्मी संभावित कारण हो सकते हैं। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। चिकित्सक डॉ. शीनू कुमारी ने बताया कि उपचार के बाद सभी छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मामले पर नजर बनाए रखी। फिलहाल सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। एक साथ नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की घटना से विद्यालय में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि, समय पर अस्पताल पहुंचाने और उपचार मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

 

Related Posts

रोज वैली पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिभावक बैठक में बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य पर हुई चर्चा

**पलामू, झारखंड।** पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत तुकबेरा स्थित रोज वैली पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जानने के लिए बड़ी संख्या…

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *