कुमारधुबी स्टेशन पर दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा शुरू, सुबह 8 से रात 8 बजे तक मिलेगा PRS का लाभ

धनबाद जिले के कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर अब टिकट आरक्षण काउंटर दो पालियों में संचालित होगा। गुरुवार से यात्रियों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक टिकट आरक्षण और टिकट कैंसिलेशन की सुविधा मिलने लगी है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय यात्रियों में खुशी का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

अब तक कुमारधुबी स्टेशन का पीआरएस यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित होता था। दोपहर 2 बजे के बाद आरक्षण या टिकट कैंसिल कराने वाले यात्रियों को बराकर सहित आसपास के दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ता था। इससे खासकर नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।

 

अब दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक भी आरक्षण काउंटर खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय भी आरक्षण की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें दूसरे स्टेशनों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे कुमारधुबी स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

 

बताया जा रहा है कि धनबाद सांसद ढुलू महतो की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुमारधुबी स्टेशन के आरक्षण काउंटर को दो पालियों में संचालित करने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद आसनसोल रेल मंडल की ओर से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया।

 

इस मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक मंडल, जय प्रकाश सिंह और चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी आसनसोल डीआरएम से मुलाकात कर सांसद का पत्र सौंपा था।

 

वहीं, कुमारधुबी स्टेशन के विकास को लेकर भी कई योजनाओं पर काम चल रहा है। अमृत भारत योजना के तहत करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को विकसित करने की योजना है। इसमें फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, नई स्टेशन बिल्डिंग और स्टेशन रोड सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। गतिशक्ति के माध्यम से सर्वे भी किया जा चुका है और स्टेशन के सौंदर्यीकरण की भी योजना है।

 

दो पालियों में आरक्षण सुविधा शुरू होने से कुमारधुबी और आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

संवाददाता — राजेश कुमार धनबाद

Related Posts

बोकारो में मां-बेटे की मौत से सनसनी, घर के बाथरूम और पहली मंजिल पर मिले दोनों

बोकारो बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 67 में मां और बेटे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने के बाद…

जामताड़ा महाविद्यालय में एनएसएस और ब्लड बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र

जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-दो एवं जामताड़ा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *