बोकारो में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का रोमांच, ओलंपिक पदक विजेता दीपिका कुमारी ने साधा निशाना

बोकारो मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। देशभर के कई नामी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता का आकर्षण ओलंपिक पदक विजेता तीरंदाज दीपिका कुमारी भी बनी हुई हैं। दीपिका कुमारी बोकारो पहुंचकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं और अपने शानदार निशाने से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि, उन्होंने झारखंड में तीरंदाजी के भविष्य को लेकर चिंता भी जाहिर की।

 

दीपिका कुमारी ने कहा कि झारखंड ने देश को कई बेहतरीन तीरंदाज दिए हैं, लेकिन मौजूदा समय में राज्य से जिस संख्या में नए खिलाड़ी सामने आने चाहिए, उस स्तर पर प्रतिभाएं नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारणों पर गंभीरता से मंथन करने की जरूरत है, ताकि झारखंड की तीरंदाजी की पुरानी पहचान को फिर से मजबूत किया जा सके।

 

वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दूसरे राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने झारखंड में तीरंदाजी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। खिलाड़ियों का कहना है कि बोकारो जैसे शहर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने से खेल का माहौल मजबूत होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने वाले तीरंदाजों से सीखने का अवसर मिलेगा।

 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी भी मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

 

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बोकारो में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड और बोकारो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को देश के बेहतरीन तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से आने वाले समय में बोकारो और झारखंड के तीरंदाजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

Related Posts

बोकारो में मां-बेटे की मौत से सनसनी, घर के बाथरूम और पहली मंजिल पर मिले दोनों

बोकारो बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 67 में मां और बेटे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने के बाद…

जामताड़ा महाविद्यालय में एनएसएस और ब्लड बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र

जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-दो एवं जामताड़ा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *