दरभंगा में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने से मौत

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत स्थित बरका बाबा चौक के पास की है. मृतक के शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मृतक की पहचान रतनपुर गांव निवासी संजीव कुमार ठाकुर के 25 वर्षीय बेटे आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब छह बजे आदित्य अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक से गांव के चौक पर दवा लेने के लिए निकले थे. रात करीब आठ बजे उन्होंने अपने पिता से फोन पर बातचीत भी की थी. इसके करीब एक घंटे बाद स्थानीय चौकीदार ने परिजनों को सूचना दी कि आदित्य गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े हुए हैं.

Sponsored Advertisement

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो आदित्य की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां मारी गई थीं. इनमें दो गोलियां आंख के पास और एक गोली सीने में लगी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि आदित्य शादीशुदा थे और उनकी एक छोटी बेटी भी है. पत्नी फिलहाल दिल्ली में रिश्तेदार से मिलने गई हुई हैं. परिजनों के अनुसार, बेटी को सर्दी-खांसी थी और उसी के लिए आदित्य दवा लेने घर से निकले थे.

पुलिस के अनुसार, रात करीब नौ बजे सरपंच की ओर से सूचना मिली थी कि एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है. मौके पर पहुंचने के बाद उसकी मौत की जानकारी हुई. कमतौल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *