सासाराम बाईपास का आज लोकार्पण करेंगे सम्राट चौधरी, युवा संवाद और सहयोग शिविर में भी होंगे शामिल

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज रोहतास जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका रोहतास का पहला दौरा है। इस दौरान वे सासाराम में करीब 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा युवा संवाद कार्यक्रम, सहयोग शिविर और विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

 

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां कॉलेज परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब 11:30 बजे सड़क मार्ग से सासाराम के लिए रवाना होंगे।

 

मुख्यमंत्री बेदा बस स्टैंड से मोकर तक निर्मित करीब 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। करीब 122.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सड़क में कई छोटे-बड़े पुल-पुलिया और आरओबी का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम स्थल के समीप मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार किए गए पोखरे का भी निरीक्षण करेंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप पहुंचेंगे। यहां वे विद्यालय में निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और सहयोग शिविर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लेंगे।

 

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन के हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से करीब 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।

 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक तैयारी की है। कार्यक्रम स्थलों पर पंडाल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कारकेड के रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान कुछ मार्गों पर थोड़ी देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है।

Related Posts

मोतिहारी में समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समूह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई…

पटना में भागलपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कराटे में 1 स्वर्ण, 1 रजत समेत 7 पदक

भागलपुर। पटना में आयोजित 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे-डू चैंपियनशिप में भागलपुर जिला कराटे संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *