बेजरा पुल के पिलर धंसने से हड़कंप, अवैध बालू उठाव पर उठे सवाल

धनबाद और जामताड़ा जिले को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बेजरा पुल के पिलर नंबर चार के धंसने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आवागमन बंद करा दिया है। घटना के बाद पुल की सुरक्षा और आसपास हो रहे बालू उठाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुरगुडीह घाट से नाव के जरिए लगातार बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पिलर के आसपास से बालू निकासी के कारण नदी की प्राकृतिक सतह और पुल की नींव प्रभावित हुई होगी। इसके अलावा बालू लदे ट्रैक्टर और हाईवा के लगातार आवागमन से पुल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की बात भी कही जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी टुंडी के अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद बरनवाल और जामताड़ा के अंचलाधिकारी अभिश्वर मुर्मू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक पुल काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी के माध्यम से रास्ते को बंद कराया जा रहा है।

 

अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी पुल के पास बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन रात में किसी ने उसे हटा दिया। अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बालू माफिया के मौके से फरार होने की बात भी अधिकारियों ने कही है।

 

वहीं, ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि यदि लंबे समय से पुल के आसपास बालू की ढुलाई और उठाव हो रहा था, तो खनन विभाग, परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कहां थी? एनजीटी की रोक के बावजूद बालू उठाव होने के आरोपों की भी जांच की मांग उठ रही है।

 

फिलहाल धनबाद के कार्यपालक अभियंता भी मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों और मुख्यालय को भेजी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए कांसजोड़ और कर्मदाहा होकर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

 

पिलर धंसने की घटना ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुल की तकनीकी जांच और पिलर के आसपास बालू उठाव पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है।

 

Related Posts

जामताड़ा में बीट पुलिसिंग व्यवस्था लागू, थाना क्षेत्र को तीन बीट में बांटा गया; अपराध पर निगरानी और जनता से सीधा संवाद होगा

जामताड़ा। झारखंड सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जामताड़ा थाना क्षेत्र में रविवार से बीट पुलिसिंग व्यवस्था लागू कर दी गई। पुलिस-पब्लिक को-ऑपरेशन की संकल्पना के तहत शुरू की…

जामताड़ा में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी; 9 मोबाइल और 10 सिम बरामद

जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *