बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी स्थित प्रसिद्ध punora धाम मंदिर पहुंचे। जानकी नवमी के पावन अवसर पर उन्होंने माता सीता और भगवान राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन के साथ-साथ मंदिर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस खास मौके पर आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया। यह महोत्सव माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा कि जानकी नवमी के अवसर पर माता सीता का आशीर्वाद पूरे बिहार पर बना रहे। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य के विकास के लिए और द्वारा देखे गए सपनों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि युवाओं को राज्य में ही बेहतर अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने पुनौरा धाम को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में 31 दिसंबर 2028 तक मां सीता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही “सीतापुरम” परियोजना को भी जल्द साकार करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सके।
