सहरसा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत मंगलवार को मध्य विद्यालय, रहुआमणि में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोशी क्षेत्र, सहरसा के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) भी शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान DIG ने नशे के सेवन से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

 

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के उद्देश्य से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

 

DIG ने पुलिस की ओर से पूर्व से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9060384865 जारी किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कॉल, मैसेज और व्हाट्सऐप के माध्यम से नशे से संबंधित सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

 

कोशी क्षेत्र पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन से संबंधित जानकारी मिले तो पुलिस को तत्काल सूचित करें। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

 

 

Related Posts

राज्य स्तरीय ईस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए भागलपुर से 10 खिलाड़ी पटना रवाना

भागलपुर। भागलपुर जिला कराटे संघ के तत्वावधान में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब के 10 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे डू चैंपियनशिप 2026 के…

सहरसा में बाइक के धक्के से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक सवार पुलिस के हवाले

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज निवासी उरो देवी के रूप में हुई है। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *