भागलपुर में 15 सितंबर को जुटेंगे देशभर के ग्रामीण चिकित्सक, राष्ट्रीय स्तर पर होगा अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ का शुभारंभ

अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की ओर से आगामी 15 सितंबर को भागलपुर में भव्य राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के टाउन हॉल में किया जाएगा, जिसमें देशभर से ग्रामीण चिकित्सकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी अवसर पर संगठन का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

संघ के संरक्षक देवेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि संगठन का उद्देश्य देशभर के ग्रामीण चिकित्सकों को एक मंच पर लाना और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को संगठित कर केंद्र और राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और विधायक के शामिल होने की संभावना है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के भी कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है। भागलपुर शहर के कई प्रमुख चिकित्सकों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, मरीजों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं और बदलती चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे। संघ का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को लेकर संघ की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से ग्रामीण चिकित्सकों की भागीदारी होगी और संगठन ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक साझा मंच के रूप में काम करेगा।

Related Posts

राज्य स्तरीय ईस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए भागलपुर से 10 खिलाड़ी पटना रवाना

भागलपुर। भागलपुर जिला कराटे संघ के तत्वावधान में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब के 10 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे डू चैंपियनशिप 2026 के…

सहरसा में बाइक के धक्के से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक सवार पुलिस के हवाले

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज निवासी उरो देवी के रूप में हुई है। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *