धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली; एक फरार

धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान के कथित गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। निरंकारी चौक के समीप हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी लेवी वसूलने के लिए निरंकारी चौक के पास पहुंचे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पुलिस वाहन को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए।

 

घायल अपराधियों की पहचान पुटकी निवासी शूटर नजीर अंसारी (36) और वासेपुर निवासी इरफान अंसारी (35) के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा के बीच इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार विनोद समेत धनबाद और बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने मौके से हथियार, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। एसएसपी के मुताबिक, एक घायल अपराधी के मोबाइल से गोपी खान से फोन पर बातचीत किए जाने की जानकारी सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीसरे अपराधी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

संवाददाता : राजेश कुमार, धनबाद

Related Posts

नाला थाना में चला स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नाला थाना परिसर में…

जामताड़ा पुलिस ने चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, एसपी शंभु कुमार सिंह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जामताड़ा। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा पुलिस की ओर से जिलेभर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *