मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, BCA परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत

मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में BCA की परीक्षा देने जा रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसा कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर छात्रा अपने पिता के साथ परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जा रही थी।

मृतका की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जुली कुमारी के रूप में हुई है। जुली के पिता विजय कुमार यादव साहेबगंज प्रखंड के वासुदेवपुर सराय में ग्राम कचहरी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि विजय कुमार अपनी बेटी को BCA की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान नेता चौक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Sponsored Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि जुली बाइक से सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने घायल विजय कुमार को इलाज के लिए कांटी PHC में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। इधर, बेटी की मौत और पिता के घायल होने की खबर से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बच्चों को संकट में तत्काल मिलेगी पुलिस सहायता, कोईलवर थाने में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क

कोईलवर (भोजपुर)। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट की स्थिति में उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोईलवर थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क की…

सहरसा में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

सहरसा। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सहरसा के डीबी रोड स्थित पूजा बैंक्विट में ‘नीतीश संवाद—जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *