डाक बम सेवा के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

खगड़िया जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र में एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना डाक बम सेवा के दौरान हुई।

 

Sponsored Advertisement

मृतकों की पहचान पिपरा वासा निवासी काजो शर्मा (27), नीतीश कुमार (19) और नीरज कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीतीश कुमार, पिता पंकज सिंह, बैलदौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 का रहने वाला था और खेती-बाड़ी का काम करता था।

 

जानकारी के अनुसार पिपरा वासा निवासी काजो शर्मा बाइक से उसराहा पुल पार कर अपने घर लौट रहा था। काजो मजदूरी करने के साथ टेंट लगाने का काम भी करता था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नीतीश कुमार और नीरज कुमार सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बैलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

परिवार का इकलौता कमाने वाला था काजो

 

काजो शर्मा के पिता महादेव शर्मा ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी और टेंट का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। काजो के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

 

तीनों युवकों की मौत से उनके घरों में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने एनएच-107 पर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने पर नियंत्रण के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Posts

बाबा राज-राजेश्वर स्थान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव का भव्य आयोजन

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा राज-राजेश्वर स्थान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव 2026…

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बाथ में प्रशासन ने परखी तैयारियां, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

बिहार के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदया, वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *