बगहा में बाघ का आतंक: खेत में घास काट रहे किसान की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी पलटी

बगहा: बिहार के बगहा में बाघ के हमले से एक किसान की मौत के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियाड़ी बंगाली टोला की है, जहां खेत में घास काट रहे विजय कुमार पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, विजय कुमार अपने घर के पीछे स्थित खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर आए बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की।

Sponsored Advertisement

वहीं, वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में सड़क पर पलट दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया।

घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और निगरानी बढ़ा दी है। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से जंगल तथा आसपास के इलाकों में सतर्क रहने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि बगहा में पिछले महीने भी बाघ के हमले की घटनाएं सामने आई थीं। 30 जुलाई को बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला किया था। इसके अगले दिन 31 जुलाई को नौरंगिया थाना क्षेत्र में उमरावती देवी की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी।

वहीं, 9 अगस्त को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाके में बाघ दिखाई दिया था। इसके बाद प्रशासन अलर्ट पर था। अब किसान की मौत के बाद एक बार फिर इलाके में बाघ को लेकर लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर कैंप कर रही हैं।

Related Posts

हल्द्वानी में मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

हल्द्वानी में मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

मोतिहारी में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 751 लीटर विदेशी शराब बरामद

मोतिहारी में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 751 लीटर विदेशी शराब बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *