स्कूल से लौट रही साढ़े तीन साल की बच्ची की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा महिषी थाना क्षेत्र में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पानी भरे गड्ढे में डूबने से साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

Sponsored Advertisement

मृत बच्ची की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के घोघेपुर पंचायत अंतर्गत चौड़ा वार्ड नंबर 12 निवासी अनिल कुमार की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसके पिता गांव में ग्रामीण कंपाउंडर के रूप में काम करते हैं। बेटी की मौत के बाद मां शीशम कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

मृत बच्ची के दादा शंभू मुखिया ने बताया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर साक्षी शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर झंडोत्तोलन देखने गई थी। करीब डेढ़ बजे वह वापस लौट रही थी। इसी दौरान घर से लगभग 60 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में अचानक गिर गई।

 

परिजनों को लगा कि साक्षी घर पहुंच गई होगी और आसपास बच्चों के साथ खेल रही होगी। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सड़क की पगडंडी के किनारे पानी भरे गड्ढे में बच्ची का शव मिला। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना महिषी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

Related Posts

सहरसा जिले कहरा प्रखंड की दिवारी पंचायत में फहराया गया उल्टा तिरंगा, झंडोत्तोलन पर उठे सवाल

सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत दिवारी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत…

स्वतंत्रता दिवस पर प्रसाद को लेकर विवाद, बच्चों से मारपीट का आरोप; नवहट्टा नगर पंचायत में हंगामा

सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण को लेकर विवाद हो गया। प्रसाद लेने पहुंचे बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *