सहरसा में बटरफ्लाई डांस सेंटर का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा के नया बाजार स्थित नारियार रोड में शनिवार को बटरफ्लाई डांस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। सहरसा नगर निगम की मेयर बैन प्रिया और नवहट्टा की बीडीओ प्रिया भारती ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मेयर बैन प्रिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है। डांस सहित अन्य रचनात्मक और अतिरिक्त गतिविधियों को भी बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने सहरसा में इस तरह के मंच की शुरुआत को सराहनीय कदम बताया।

 

उन्होंने कहा कि सहरसा के पूर्व क्रिकेटर बादल बनर्जी के पुत्र विनय बनर्जी और विपुल बनर्जी ने वर्ष 2023 में प्रोमो इंडिया बेस्ट डांसर और रामोजी फिल्म सिटी इंडिया बेस्ट डांसर जैसे खिताब हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। अब दोनों भाई अपने अनुभव और हुनर का लाभ स्थानीय बच्चों को देना चाहते हैं।

 

बीडीओ प्रिया भारती ने कहा कि सहरसा और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बच्चों को शिक्षा के साथ उनकी रुचि और रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिलना चाहिए। बटरफ्लाई डांस सेंटर ऐसे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मंच देगा।

 

सेंटर के संचालक विपुल बनर्जी ने बताया कि उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी में करीब तीन वर्षों तक काम किया है। इस दौरान उन्हें कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में कलाकार के रूप में काम करने का अवसर मिला, जिसमें ‘पुष्पा 2’ और ‘देवरा’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपने शहर के बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं।

 

विपुल बनर्जी ने कहा कि बटरफ्लाई डांस सेंटर का उद्देश्य बच्चों को उनके सपनों की उड़ान देना है। छोटे भाई विनय बनर्जी ने भी स्थानीय बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

 

 

Related Posts

सहरसा जिले कहरा प्रखंड की दिवारी पंचायत में फहराया गया उल्टा तिरंगा, झंडोत्तोलन पर उठे सवाल

सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत दिवारी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत…

स्वतंत्रता दिवस पर प्रसाद को लेकर विवाद, बच्चों से मारपीट का आरोप; नवहट्टा नगर पंचायत में हंगामा

सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण को लेकर विवाद हो गया। प्रसाद लेने पहुंचे बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *