ऑटो पलटने से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुए ऑटो हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के राजघाट वार्ड नंबर-7 निवासी अमर कुमार, पिता शत्रुघ्न महतो के रूप में हुई है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपनी बहन से मिलने के लिए कोपा गया था। एक तारीख को कोपा जाने के बाद तीन तारीख को वापस लौटने के दौरान चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप अचानक ऑटो पलट गया। हादसे में अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

 

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अमर को इलाज के लिए पूर्णिया लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, पूर्णिया में इलाज के दौरान 13 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई।

 

14 अगस्त को परिजन किशोर का शव लेकर सहरसा पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

बताया जाता है कि अमर कुमार पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में दो बहन और तीन भाई हैं। किशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है।

Related Posts

सहरसा में जमीन बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, डीएम से लगाई गुहार

सहरसा शहर क्षेत्र में जमीन की बिक्री पर लगी रोक के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे केशरी परिवार के चार भाइयों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन बिक्री…

सहरसा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर; प्रभारी मंत्री बोले- हर दिल में बसा है तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सहरसा में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *